महावीर जयंती पर अवकाश 30 मार्च को
गुना 30 मार्च 2026
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल की अधिसूचना के अनुक्रम में गुना जिले की स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा कैलेंडर वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची में “महावीर जयंती” के उपलक्ष्य में दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) के स्थान पर दिनांक 30 मार्च 2026 (सोमवार) का अवकाश घोषित किया गया है।
दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे।







