जिले में चना-मसूर उपार्जन हेतु 14 केन्द्र निर्धारित
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा चना एवं मसूर के उपार्जन हेतु जिला उपार्जन समिति की अनुसंशा पर जिले में 14 उपार्जन केन्द्र निर्धारित किये गये है।
जारी आदेशानुसार बीनागंज अंतर्गत विपणन सहकारी संस्था मर्यादित बीनागंज उपार्जन स्थल शासकीय वेयर हाऊस क्रमांक 2 बीनागंज, तहसील कुंभराज अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्या. कुंभराज उपार्जन स्थल शासकीय वेयर हाऊस क्रमांक A1 कुंभराज, तहसील मधुसूदनगढ़ अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्या. डोंगर मोतीपुर उपार्जन स्थल श्रीराम वेयर हाऊस मधुसूदनगढ़, तहसील राघौगढ अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्या. गावरी उपार्जन स्थल शासकीय वेयर हाऊस क्रमांक 1 राघौगढ, तहसील गुना अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्या. पगारा उपार्जन स्थल मंजू शर्मा वेयर हाऊस बीलावावड़ी, सेवा सहकारी समिति मर्या. धमनार उपार्जन स्थल रामकृपा वेयर हाऊस डूंगासरा, विपणन सहकारी संस्था मर्यादित गुना उपार्जन स्थल शासकीय वेयर हाऊस क्रमांक-सी1 नानाखेड़ी एवं सेवा सहकारी समिति मर्या. नानाखेडी़ उपार्जन स्थल शासकीय वेयर हाऊस क्रमांक 19 बिलोनिया, तहसील बमोरी अंतर्गत बमौरी सेवा सहकारी समिति मर्या हमीरपुर उपार्जन स्थल हरि राधा वेयर हाउस भौंरा बमौरी, तहसील आरोन अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्या. सालय उपार्जन स्थल पटेल वेयर हाऊस रामपुर, सेवा सहकारी समिति मर्या. मूडराखुर्द उपार्जन स्थल प्रेम वेयर हाऊस रामपुर, विपणन सहकारी संस्था मर्यादित आरोन उपार्जन स्थल शासकीय वेयर हाऊस क्रमांक-2 आरोन, सेवा सहकारी समिति मर्या पनवाड़ी हाट उपार्जन स्थल गोपाल वेयरहाऊस बरोद तथा सेवा सहकारी समिति मर्या. देहरी कलां उपार्जन स्थल मुस्कान वेयर हाऊस रामपुर निर्धारित किया गया हैं।
उपसंचालक कृषि श्री संजीव शर्मा द्वारा किसान भाईयों से अनुरोध किया हैं कि उक्त उपर्जान केन्द्रों पर किसान भाई 30 मार्च 2026 से 28 मई 2026 तक चना 5875/- रूपये तथा मसूर 7000/-रूपये प्रति क्विंटल से उपार्जन पोर्टल पर स्लोट बुक कर विक्रय कर सकते है।







