धार: पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ही निकली कातिल, प्रेमी संग रची साजिश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हेडलाइन:
पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ही निकली कातिल, प्रेमी संग रची साजिश

8 April 2026

धार/गोंदीखेड़ा चरण (द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क):
धार जिले के गोंदीखेड़ा चरण गांव में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस पत्नी ने पहले रो-रोकर पुलिस को लूट और बंधक बनाने की कहानी सुनाई थी, वही अपने पति की हत्या की साजिश की मास्टरमाइंड निकली।

पुलिस ने महज 6 घंटे की जांच में पूरे मामले की परतें खोल दीं। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात की पूरी पटकथा तैयार की और घटना को अंजाम दिया।

शुरुआत में महिला ने खुद को पीड़िता दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने सच्चाई कबूल कर ली। मामले में शामिल प्रेमी की तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

दिनांक: 08 अप्रैल 2026
संवाददाता: विक्रम सिंह तोमर
पद: ब्यूरो चीफ
न्यूज़पेपर: द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें