किसानों के प्रदर्शन प्रकरण की होगी निष्पक्ष जांच, 7 दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

🗞️ द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
गुना | 07 अप्रैल 2026

किसानों के प्रदर्शन प्रकरण की होगी निष्पक्ष जांच, 7 दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना जिले की कृषि उपज मंडी में 06 अप्रैल 2026 को फसल विक्रय हेतु आए किसानों से जुड़े प्रदर्शन प्रकरण को प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं जनप्रतिनिधि द्वारा प्रस्तुत पत्र के आधार पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने जांच के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन को प्रकरण में उल्लेखित सभी बिंदुओं की विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान प्रदर्शन की परिस्थितियों के साथ-साथ मंडी में पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का विशेष रूप से परीक्षण किया जाएगा।

कलेक्टर श्री कन्याल ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए तथा तथ्यात्मक प्रतिवेदन 7 दिवस के भीतर प्रस्तुत किया जाए, ताकि प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन की इस कार्रवाई को किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें