*धरनावदा थाना पुलिस ने 09 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*धरनावदा थाना पुलिस ने 09 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार*

 द्वारका न्यूज़ दर्शन नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

12/04/2026

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना पुलिस द्वारा 09 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है ।

 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में आरोपी राजेन्द्र उर्फ राजू अहिरवार निवासी ग्राम टोडी के विरुद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 218/19 धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट, 14 रा.सु.अ. के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय राघौगढ द्वारा न्यायालयीन प्रक,क्र. 525/19 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था

 

धरनावदा थाना पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र गेंदालाल अहिरवार उम्र 32 साल निवासी ग्राम टोडी, थाना धरनावदा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।

 

धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा, सउनि रामगोपाल तोमर, आरक्षक नरेन्द्र मीना, आरक्षक रघुकुल मिश्रा एवं आरक्षक नीरज शर्मा का सराहनीय योगदान रहा है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें