दिल्ली हाईकोर्ट के जज के बंगले में लगी आग तो, आग लगने पर निकला नोटों का भंडार, अब CJI ने लिया एक्शन
चीफ एडिटर विक्रम सिंह
घर में कैश का भंडार, अग्निकांड से खुला राज
दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर पर आग लगने के बाद भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई, जिससे न्यायपालिका में हलचल मच गई है। इस घटना के बाद उनका ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट में कर दिया गया है। कुछ जज उनके इस्तीफे के साथ-साथ मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास पर आग लग गई थी। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी। आग बुझाने के बाद जब पुलिस घर के अंदर गई तो भारी मात्रा में कैश मिला। इस बात की सूचना सीजेआई तक पहुंचने के बाद कॉलेजियम की बैठक बुलाकर जज के खिलाफ फैसला लिया गया।
CJI ने कॉलेजियम की बैठक बुलाकर लिया फैसला
दिल्ली हाई कोर्ट से वापस इलाहाबाद भेजे गए जस्टिस
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा को फिर से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजने की सिफारिश करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद काफी ज्यादा हड़कंप मच गया और बातें चलने लगी कि आखिर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को ये फैसला क्यों लेना पड़ा?
पुलिस को मिला पैसों का भंडार
अब सूत्रों के मुताबिक ये जानकारी सामने आई है कि, पिछले दिनों जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास में आग लगने की घटना घट गई थी। जिसके बाद पुलिस को वहां से पैसों का भंडार मिला था। हालांकि, जब पैसे मिले थे उस वक्त जस्टिस वर्मा अपने आवास में नहीं थे, वो शहर से बाहर थे।









