पेट्रोल पंप कर्मचारियों से रंगदारी करने वाला आरोपी पहुंचा जेल की सलाखों के पीछे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पेट्रोल पंप कर्मचारियों से रंगदारी करने वाला आरोपी पहुंचा जेल की सलाखों के पीछे

*चांचौडा थाना अंतर्गत पेट्रोलपंप कर्मचारी के साथ रंगदारी के मामले में पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही*

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

21 अप्रैल 2026

*चंद घंटो में ही एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर सतत और सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चाचौडा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह और उनकी टीम द्वारा पेट्रोलपंप कर्मचारी के साथ रंगदारी के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए चंद घंटो में ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 20 अप्रैल 2026 को फरियादी राघवेन्द्र पुत्र दशरथ सिंह शिवहरे, निवासी वृंदावन कॉलोनी बीनागंज द्वारा चाचौडा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । फरियादी ने बताया कि वह भगवानदास पेट्रोल पंप पर काम करता है । दिनांक 19-20 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 01 बजे अनिल मीना निवासी ग्राम कांकरया एवं छोटू मीना निवासी ग्राम नलखेड़ा मोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप पर आए । दोनों आरोपियों द्वारा अवैध रूप से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की गई । जब फरियादी द्वारा पैसे देने से मना किया गया, तो आरोपियों ने अश्लील गालियां देते हुए उसके साथ लात-घूंसों एवं बेल्ट से मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर कई स्थानों पर चोटें आईं । घटना के पश्चात आरोपीगण फरियादी को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए । उक्त रिपोर्ट पर से चांचौडा थाने में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 102/26 धारा 119(1), 296(ए), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए चांचौडा थाना पुलिस द्वारा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ की गई । जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण के एक आरोपी अनिल पुत्र सूरज सिंह मीना, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कांकरया, थाना चांचौडा को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है । पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार अन्य आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है और शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।

गुना पुलिस द्वारा आमजन को आश्वस्त किया जाता है कि जिले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं त्वरित कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

चाचौडा थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह, सउनि बृजेश देवरिया, आरक्षक मोनू करारे एवं आरक्षक सचिन भिलाला की सराहनीय भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें