*सड़क सुरक्षा के प्रति सख्त रुख: 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों पर कठोर कार्यवाही*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सड़क सुरक्षा के प्रति सख्त रुख: 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों पर कठोर कार्यवाही*

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

21 अप्रैल 2026

*यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्यवाही*

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में शहर में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नियमबद्ध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु गुना पुलिस द्वारा निरंतर यातायात जागरुकता कार्यक्रम एवं चालानी कार्यवाही की जा रहीं है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं यातायात डीएसपी श्री मुकेश कुमार दीक्षित के पर्यवेक्षण में आज यातायात थाना पुलिस एवं परिवहन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से बस स्टैंड क्षेत्र में सघन एवं व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया । यह अभियान विशेष रूप से 15 वर्ष से अधिक पुराने एवं नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु संचालित किया गया ।

 

अभियान के दौरान बस स्टैंड पर संचालित लगभग 15 यात्री बसों की बारीकी से जांच की गई। जांच के क्रम में एक बस क्रमांक MP08/0506 निर्धारित आयु सीमा से अधिक पुरानी पाई गई, जो मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन कर रही थी। उक्त बस के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करते हुए उसे विधिवत जब्त कर थाना यातायात परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया ।

 

इसके अतिरिक्त अन्य बसों की जांच के दौरान परमिट, बीमा, फिटनेस एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) से संबंधित विभिन्न कमियां पाई गईं । संबंधित वाहन चालकों/स्वामियों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई तथा उन्हें आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखने एवं नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए । यह विशेष अभियान न केवल यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया गया, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है ।

 

साथ ही, अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने हेतु संचालित ‘राह वीर योजना’ के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष बल दिया गया । इस हेतु बसों पर जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाए गए एवं वाहन चालकों एवं आमजन को योजना के प्रावधानों की जानकारी देकर उन्हें दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए प्रेरित किया गया ।

 

यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त सघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, ताकि शहर में सुरक्षित, अनुशासित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके ।

 

आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहनों के समस्त वैध दस्तावेज अद्यतन रखें तथा सड़क सुरक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाएं ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें