*धरनावदा थाना पुलिस ने करीब 25 साल पुराने चोरी के प्रकरण में लंबे समय फरार वारंटी किया गिरफ्तार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*धरनावदा थाना पुलिस ने करीब 25 साल पुराने चोरी के प्रकरण में लंबे समय फरार वारंटी किया गिरफ्तार*

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

24 अप्रैल 2026

              गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण तथा धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा के नेतृत्व में झागर चौकी पुलिस द्वारा करीब 25 साल पुराने चोरी के प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।

               उल्लेखनीय है कि वर्ष 2001 में आरोपी रूप सिंह पुत्र नन्नूलाल मीना निवासी ग्राम मोई के विरुद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 419/01 धारा 379 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 355/03 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु स्थायी वारंट जारी किया गया था ।

               धरनावदा थाना पुलिस द्वारा स्थाई वारंटी रूप सिंह मीना की लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम आज मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर झागर चौकी पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी रूप सिंह पुत्र नन्नूलाल मीना उम्र 45 साल निवासी ग्राम मोई थाना धरनावदा हाल रशीद कॉलोनी गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।

               धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम, प्रधान आरक्षक जोगेश शर्मा, आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक रविन्द्र सोलंकी, आरक्षक नीरज शर्मा, आरक्षक पवन शर्मा, आरक्षक सोनू जाटव एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव का सराहनीय योगदान रहा है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें