*दोपहिया वाहन चालन में हेलमेट के प्रति जागरूकता हेतु शहर में भव्य जन जागरूकता बाईक रैली का आयोजन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*जन सुरक्षा हेतु गुना पुलिस की प्रेरणादायी पहल*

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

25 अप्रैल 2026

*दोपहिया वाहन चालन में हेलमेट के प्रति जागरूकता हेतु शहर में भव्य जन जागरूकता बाईक रैली का आयोजन*

*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने रैली को दिखाई हरी झण्डी*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चत करने एवं जन-जीवन की रक्षा के उद्देश्य से लगातार जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इसी तहत अतिरक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी ट्राफिक श्री मुकेश दीक्षित के पर्यवेक्षण में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अजयप्रताप सिंह के नेतृत्व में आज दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट के प्रति जागरूकता हेतु शहर में एक भव्य जन जागरूकता बाईक रैली का आयोजन किया गया ।

 

आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को गुना पुलिस द्वारा शहर में हेलमेट जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया । रैली को पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । यह रैली जेल रोड़, अम्बेडकर चौराहा, हनुमान चौराहा, तेलघानी, जयस्तंभ चौराहा, जज्जी बस स्टेंड, कस्तूरी गार्डन होते हुए पुन: जज्जी बस स्टेण्ड, लाहोटी मार्ग, शास्त्री पार्क, लक्ष्मीगंज, सुगन चौराहा, सदर बाजार, हाट रोड, शांति पब्लिक स्कूल रोड़ से निकलते हुए अंबेडकर चौराहा, टेलीफोन एक्सचेंज, रिलायंस पैट्रोल पंप, गोपालपुरा रोड़ होते हुए कंट्रोल रूम पहुंचकर संपन्न हुई । रैली के दौरान यातायात जागरुकता रथ पर लगे लाउड स्पीकर तथा रैली में शामिल पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा हाथों में ली गईं तख्तियों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट की अनिवार्यता तथा नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया ।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, ट्रैफिक टीआई अजयप्रताप सिंह कुशवाह, निरीक्षक विकाश उपाध्याय, सूबेदार हर्ष यादव, सूबेदार अविनाश उमरैया आदि अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।

 

गुना पुलिस की आमजन से अपील है कि वे सदैव यातायात नियमों का पालन करें, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचे ।

 

*।। गुना पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर ।।*

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें