झंडा दिवस निधि में गुना की शानदार सफलता, कलेक्टर को मिला सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झंडा दिवस निधि में गुना की शानदार सफलता, कलेक्टर को मिला सम्मान

लक्ष्य से अधिक निधि जुटाकर पाया सम्मान

‎गुना 27 अप्रैल 2026

 

सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गुना जिले ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहित कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस सराहनीय कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा जिले को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आज समय-सीमा बैठक के प्रारंभ में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, विंग कमांडर आशुतोष शुक्ला ने यह सम्मान कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल को भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से लक्ष्य से अधिक निधि संग्रहण संभव हो पाया है।

इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, विंग कमांडर श्री शुक्‍ला ने उपस्थित अधिकारियों को आगामी वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य राशि की जानकारी भी दी और सभी से सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आग्रह किया।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने आगामी वर्षों में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सभी को प्रेरित किया तथा सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में अधिक से अधिक योगदान देने का आह्वान किया।

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें