संत सूरदास जयंती एवं ‘सक्षम’ दिव्यांग सेवा केंद्र का शुभारंभ में कलेक्टर की सहभागिता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला जनसंपर्क कार्यालय गुना (म.प्)

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना

 

संत सूरदास जयंती एवं ‘सक्षम’ दिव्यांग सेवा केंद्र का शुभारंभ में कलेक्टर की सहभागिता

 

गुना 03 मई 2026

 

संत सूरदास जयंती के अवसर पर सेवा भारती भोजनालय, जिला चिकित्सालय परिसर में ‘सक्षम’ दिव्यांग सेवा केंद्र का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने दिव्यांगजनों से संवाद करते हुए कहा कि प्रशासन का सतत प्रयास है कि दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक सुविधाएं एवं योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह नियमित बैठक आयोजित कर दिव्यांगजनों से संबंधित आंकड़ों की समीक्षा एवं विश्लेषण किया जाता है, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को पेंशन सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही आजीविका संवर्धन की दिशा में दिव्यांगजनों को उनकी रुचि के अनुसार स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने लक्ष्य रखा कि ऐसे प्रयासों के माध्यम से प्रति माह न्यूनतम 20 हजार रुपये तक की आय विकसित की जा सके।

 

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, सेवा भारती के पदाधिकारी एवं दिव्यांगजन उपस्थित रहे। समापन पर सामूहिक फोटो भी लिया गया।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें