Offline
Online
Viewers 0

नशे के विरूद्ध गुना पुलिस का सख्त एक्शन*  द्वारका न्यूज़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*नशे के विरूद्ध गुना पुलिस का सख्त एक्शन*

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना 2 मई 2026

*बमौरी थानांतर्गत ग्राम परांठ में गांजे के पौधे उगाने पर कड़ी कार्यवाही*

 

*घर के पीछे बाड़े में उगा रखे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने किया भंडाफोड़*

*6.600 किलोग्राम बजनी 40 गांजे के पौधों सहित आरोपी गिरफ्तार*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्‍न नशे के अवैध कारोबार में संलिप्‍त कारोबारियों, माफियाओं, तस्‍करों आदि के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाहियां कर उन्‍हें धरासायी किया जा रहा है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमौरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत अवैध मदाक पदार्थ गांजे की खेती का भंडाफोड़ करते हुए 6.600 किलोग्राम बजनी गांजे के 40 हरे पौधों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।

 

गत दिनांक 02 मई 2026 को जिले के बमौरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम परांठ में प्रेमनारायण आदिवासी द्वारा अपने घर के पीछे बाड़े मे गांजे के पौधे उगा रखे हैं । इस सूचना के मिलते ही बमौरी थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल ग्राम परांठ पहुंची और मुखबिर के बताए अनुसार प्रेमनारायण आदिवासी के बाड़े में जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति मिला जिसने पूछताछ पर अपना नाम प्रेमनारायण पुत्र सिरिया आदिवासी उम्र 32 साल निवासी ग्राम परांठ थाना बमौरी जिला गुना का बताया । पुलिस द्वारा मौके पर जांच करने पर गांजे के कुल 40 पौधे उगे हुए पाए गए, जिन्हें उखाड कर बजन करने पर 6.600 किलोग्राम कुल बजन पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 01 लाख रुपये आंकी गई है । मौके से बरामद गांजे के पौधों को पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी प्रेमनारायण आदिवासी को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध बमौरी थाने में अप.क्र. 96/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

 

अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरूद्ध बमौरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, सउनि दिलीप सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक हरेन्द्र रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, प्रधान आरक्षक बालस्वरूप धाकड़, आरक्षक माखन सिंह चौधरी, आरक्षक रवि गुर्जर, आरक्षक मनोज कश्यप, आरक्षक महेन्द्र पटेलिया, आरक्षक अंकित रघुवंशी एवं आरक्षक गुलाब सिंह की विशेष भूमिका रही है ।

 

गुना पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त माफियाओं पर सतत निगरानी रखे हुए है और इन गतिविधियों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा । गुना पुलिस समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें