क्या तमिलनाडु में विजय बनेंगे जीत के हीरो ‘हीरो’, रुझानों में उनकी पार्टी निकली डीएमके से भी आगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्या तमिलनाडु में विजय बनेंगे जीत के हीरो ‘हीरो’, रुझानों में उनकी पार्टी निकली डीएमके से भी आगे

द्वारका न्यूज़

चेन्नई संवाददाता सोर्स बीबीसी

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार जोसेफ़ विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबको चौंका दिया है.

 

विजय, जिन्हें उनके फ़ैंस ‘थलपति’ के नाम से जानते हैं, की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेट्री कड़गम) ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की डीएमके को भी रुझानों में पीछे छोड़ दिया है.

 

डेटानेट के मुताबिक़ टीवीके 104 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

 

विपक्षी एआईएडीएमके भी डीएमके से फ़िलहाल आगे निकल गई है और वो 67 सीटों पर आगे है.

 

ख़ुद विजय पेरांबुर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आर डी शेखर से लगभग तीन हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं.

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें