केवीएस रीजनल जूडो प्रतियोगिता में गुना के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केवीएस रीजनल जूडो प्रतियोगिता में गुना के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

2 मई 2026

दिव्यांका गोस्वामी ने जीता गोल्ड, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

गुना, 05 मई 2026

केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित 55वीं केवीएस रीजनल (राज्य स्तरीय) स्पोर्ट्स मीट 2026 में गुना के खिलाड़ियों ने जूडो स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 28 से 30 अप्रैल 2026 तक ग्वालियर में आयोजित की गई थी, जिसमें नोडल खेल केंद्र, गुना के खिलाड़ियों ने अंडर-14 वर्ग में भाग लिया।

जिला जूडो सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में दिव्यांका गोस्वामी ने +44 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं भक्ति तोमर ने 27 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। कामिनी चौधरी ने 32 किलोग्राम वर्ग में भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ी निरंतर मेहनत और समर्पण से प्रदेश एवं देश स्तर पर गुना का नाम रोशन कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों को जूडो कोच गौरव प्रताप सिंह चौहान (NIS, ब्लैक बेल्ट) द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खिलाड़ियों की सफलता में नोडल खेल केंद्र के प्रभारी एवं जिला खेल अधिकारी मनोज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज इस अवसर पर जूडो कोच गौरव प्रताप सिंह चौहान सहित खिलाड़ी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें