पांच मामलों में फरार 25 हजार का इनामी कुख्‍यात अंतर्राज्यीय पारदी बदमाश किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत धरनावदा थाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि*

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

5 मई 2026

*पांच मामलों में फरार 25 हजार का इनामी कुख्‍यात अंतर्राज्यीय पारदी बदमाश किया गिरफ्तार*

*अरोपी के विरूद्ध जारी 03 स्थाई वारंटों में भी पुलिस को थी तलाश*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की गिरफ्तारी हेतु लगातार सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में जिले के धरनावदा थाना पुलिस द्वारा बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए विभिन्‍न गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रूपये के इनामी कुख्‍यात अंतर्राज्‍यीय पारदी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी के विरूद्ध जारी 03 स्थाई वारंटों में भी धरनावदा थाना पुलिस द्वारा उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी ।

 

गौरतलब है कि धरनावदा थाने के 1-अप.क्र. 192/18 धारा 147, 148, 149, 294, 353, 336, 506, 427 भादवि, 2-अप.क्र. 195/18 धारा 307, 147, 148, 149, 294, 506 भादवि, 3-अप.क्र. 214/18 धारा 307, 147, 148, 149, 341, 294 भादवि, 4-अप.क्र. 222/18 धारा 147, 148, 149, 294, 353, 336 भादवि एवं 5-अप.क्र. 438/19 धारा 308, 147, 148, 149, 323, 294 506 भादवि में आरोपित रामनाथ पारदी निवासी ग्राम बीलाखेड़ी थाना धरनावदा, उक्त सभी पांचों प्रकरणों में घटना दिनांकों से ही लगातार फरार चल रहा था, जिनमें आरोपी के लंबे समय से फरार रहने पर सभी प्रकरणों में आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चत किए जाने हेतु गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रत्येक प्रकरण के लिए 5-5 हजार रूपये इनाम घोषित किया गया था । इसके साथ ही आरोपी के विरूद्ध धरनावदा थाने में दर्ज अप.क्र. 147/05 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट, अप.क्र. 394/17 धारा 307, 147, 148, 149, 353, 336 भादवि एवं 192/18 धारा 147, 148, 149, 294, 353, 336, 506, 427 भादवि में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा अपने न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक क्रमश: 314/05, 63/19 एवं 802/18 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग तीन स्थाई वारंट जारी किए गए थे ।

 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर दिए जा रहे निर्देशों के तहत धरनावदा थाना पुलिस द्वारा फरार इनामी आरोपी रामनाथ पारदी की गिरफ्तारी के प्रयास और तेज किए गए, जिसके परिणामस्वरूप गत् दिनांक 04 मई 2026 को फरार आरोपी रामनाथ पारदी के संबंध में मुखबिर से सटीक जानकारी मिलने पर धरनावदा थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पांचों गंभीर प्रकरणों में फरार 25 हजार रूपये के इनामी कुख्यात अंतर्राज्यीय बदमाश रामनाथ उर्फ रामदास पुत्र बगदी पारदी उम्र 40 साल निवासी ग्राम बीलाखेड़ी थाना धरनावदा जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया । साथ ही आरोपी के विरूद्ध जारी तीनों स्थाई वारंटों में भी आरोपी की गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है ।

 

गौरतलब है कि आरोपी रामनाथ पारदी आदतन शातिर अपराधी है, उक्त अपराधों के साथ ही आरोपी के विरूद्ध धरनावदा थाना सहित राजस्थान के जयपुर, अजमेर एवं झुनझुनू जिलों के विभिन्न थानों में मारपीट, हत्या का प्रयास, बलवा, चोरी, डकैती की तैयारी, आर्म्स एक्ट आदि गंभीरतम धाराओं में कुल 25 आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं ।

 

पांच गंभीर प्रकरणों एवं तीन स्थाई वारंटों में लंबे समय से फरार 25 हजार रूपये के इनामी कुख्यात अंतर्राज्यीय पारदी बदमाश को गिरफ्तार करने में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा, झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम, सउनि विपिन तिर्की, प्रधान आरक्षक प्रदीप कुशवाह, प्रधान आरक्षक आदित्य टुण्डेले, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सेंगर, प्रधान आरक्षक जोगेश शर्मा, प्रधान आरक्षक अजय कुमार, आरक्षक रघुकुल मिश्रा, आरक्षक धर्मेन्द्र धाकड़, आरक्षक पवन शर्मा, आरक्षक राघवेन्द्र बुन्देला, आरक्षक सोनू जाटव, आरक्षक कपिल ओझा, आरक्षक सचिन तोमर, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक ऋषीकेश शर्मा, आरक्षक प्रधुम्न शर्मा, आरक्षक नरेन्द्र मीना, आरक्षक रविन्द्र सोलंकी, आरक्षक राजेश परिहार एवं सैनिक सुखलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें