स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की नकल मुक्त वार्षिक परीक्षाएं सुचारु रूप से संचालित हो रहीं हैं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की नकल मुक्त वार्षिक परीक्षाएं सुचारु रूप से संचालित हो रहीं हैं

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना 05 मई 2026

क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना के स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं दिनांक 29 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय द्वारा गुना, शिवपुरी एवं अशोकनगर जिलों में कुल 26 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां लगभग 32,000 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

प्रातः एवं दोपहर पाली में परीक्षाएं समय-सारणी के अनुसार पूर्ण अनुशासन के साथ निर्विघ्न एवं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। महाविद्यालयों से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षाओं में लगभग 99 प्रतिशत विद्यार्थी उपस्थित हो रहे हैं।

शासन के निर्देशानुसार नकल-मुक्त एवं पारदर्शी परीक्षाओं को सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय का उड़न दस्ता लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर रहा है। कुलगुरु प्रो. डॉ. किशन यादव स्वयं तीनों जिलों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं तथा केंद्र अधीक्षकों एवं परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। आज इसी क्रम में कुलगुरु ने ईसागढ़, रन्नौद पिछोर एवं करैरा के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं पर्याप्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की है, ताकि परीक्षाएं पूर्ण निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें