सागर में बुजुर्ग पर चाकू से हमला, कंधे में धंसा हथियार लेकर सड़क पर चलता रहा पीड़ित
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
30/05/2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों द्वारा एक बुजुर्ग पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मोतीनगर थाना क्षेत्र की है, जहां 55 वर्षीय घनश्याम शर्मा पर चाकू से हमला कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात घनश्याम शर्मा खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। इसी दौरान 4-5 युवकों ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे चाकू उनके कंधे के पास धंस गया।
घटना के बाद घायल बुजुर्ग कंधे में चाकू फंसे होने के बावजूद सड़क पर पैदल चलते नजर आए। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कीवर्ड्स: Sagar News, MP Crime News, Motinagar Police, Knife Attack,









