गुना से शुरू हुआ स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, कलेक्टर ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना से शुरू हुआ स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, कलेक्टर ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

संवाददाता मोहनीश भार्गव

2 जून 2026

गुना। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने के लिए मंगलवार को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने स्वास्थ्य प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में संचालित यह विशेष अभियान आगामी 20 दिनों तक गुना ग्रामीण, बमौरी एवं बीनागंज क्षेत्र में चलेगा।

 

अभियान के दौरान विशेषज्ञ कलाकारों की टीम नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण, मातृ-शिशु देखभाल तथा नशामुक्ति का संदेश देगी। कलेक्टर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाकर जिले के स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार लाना है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के चयनित छह जिलों में चल रहे इस अभियान की शुरुआत सबसे पहले गुना से की गई है।SEO Keywords: Guna News, Health Awareness Campaign Guna, Kishore Kumar Kanyal, Swasthya Prachar Rath, Guna Collector News, Bamori News, Binaganj News, MP Health News.

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें