गोपीकृष्ण सागर बांध में मिला लापता युवक का शव, क्षेत्र में शोक की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोपीकृष्ण सागर बांध में मिला लापता युवक का शव, क्षेत्र में शोक की लहर

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक : विक्रम सिंह तोमर

5 जून 2026

 

गुना। शहर के गोपीकृष्ण सागर बांध में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान श्रीराम कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय सूरज कोरी के रूप में हुई है, जो पिछले 1 जून से लापता था।

 

परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट संबंधित थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को बांध में शव दिखाई देने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

युवक का शव मिलने की खबर से परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें