परिवहन अधिकारी ने दिव्यांगजनों एवं बस संचालको की बैठक का किया आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जिला जनसंपर्क कार्यालय गुना (म.प्र)

परिवहन अधिकारी ने दिव्यांगजनों एवं बस संचालको की बैठक का किया आयोजन

प्रधान संपादक : विक्रम सिंह तोमर

रिपोर्टर राजीव विजयवर्गीय

गुना 04 अप्रैल 2025

आज पुलिस कंट्रोल रुम गुना में दिव्यांग जनों एवं बस संचालको की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री ज्ञानेद्र वैश्य ने जिले के समस्त बस संचालको को निर्देशित किया गया कि दिव्यांगजनो से शासन के निर्देशानुसार निर्धारित किराया 50 प्रतिशत लेना सुनिश्चित किया जाये। दिव्यांगजनो से यात्रा के समय विनम्रतापूर्वक व्यवहार रखें, यात्रा में निर्धारित सीट पर स्थान दिया जावे। साथ ही चालक परिचालक को वर्दी पहनने के लिये निर्देशित किया गया है। आदेश का पालन न करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। बैठक में जिला परिवहन कार्यालय से श्री सुशील भार्गव एवं श्री विवके दुबे, समस्त बस संचालक सहित दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें