CSK vs DC: एम.एस.धोनी के माता-पिता मैदान पर आए नजर, संन्यास जैसे मिले संकेत, क्रिकेट फैंस में हलचल
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
रिपोर्टर जितेन शर्मा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व स्टार कप्तान और देश को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल क्रिकेट फॉर्मेट में ही खेलते हैं।
हर आईपीएल में भी धोनी के संन्यास को लेकर खबरें उठती हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं है। हालांकि, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जिससे लगने लगा है कि ये धोनी के केरियर का आखिरी मैच हो सकता है।
दिल्ली और चेन्नई के बीच आईपीएल-2025 का आज मैच चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान 12वें ओवर की शुरुआत से पहले धोनी के माता-पिता को दिखाया गया। पहले कभी ऐसा देखने को नहीं मिला है। उनके माता-पिता को कभी भी मैच में नहीं देखा गया है। इसी कारण ये सवाल उठ रहे हैं क्या आज धोनी आखिरी आईपीएल मैच खेल रहे हैं।









