इन्दौर के मधुर गर्ल्स हॉस्टल में खराब भोजन मिलने पर CM हेल्पलाइन शिकायत के 15 मिनट बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। स्वच्छता में गंभीर कमियां पाए जाने पर मेस को तुरंत बंद कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके से आटा और घी के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
• स्थान: मधुर गर्ल्स हॉस्टल, सिल्वर मॉल के पास, इन्दौर।
• आपूर्ति: मेस का संचालन ‘तनुश्री थाली’ द्वारा किया जा रहा था।
• कार्रवाई: 15 मिनट के भीतर टीम पहुंची और किचन में गंदगी मिलने पर मेस सील कर दी गई।
• जांच: गेहूं के आटे और घी के 02 नमूने लेकर राज्य प्रयोगशाला (भोपाल) भेजे गए।








