मछली पकड़ने के विवाद में चली गोली, ईदगाह बाड़ी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मछली पकड़ने के विवाद में चली गोली, ईदगाह बाड़ी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता संदेश झा

16 जून 2026

धारदार हथियार और फायरिंग के आरोप, दो लोग घायल; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

खबर:

गुना के ईदगाह बाड़ी इलाके में मछली पकड़ने के पुराने विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष और फायरिंग की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में एक पक्ष के लक्ष्मण सिंह केवट गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के नरेश केवट सिर में चोट लगने से घायल हुए हैं।

 

बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के अधिकार को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि विवाद के दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया और फायरिंग भी हुई।

 

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें