गुना में 3 करोड़ का डोडा-चूरा पकड़ा: तस्करों की फरारी में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में 3 करोड़ का डोडा-चूरा पकड़ा: तस्करों की फरारी में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती की मौत

 

गुना | द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

 प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

मध्य प्रदेश के गुना जिले में शनिवार को नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब 3 करोड़ रुपये कीमत के 25 क्विंटल डोडा-चूरा से भरे ट्रक का पीछा कर रहे तस्करों की एस्कॉर्ट कार ने तेज रफ्तार में एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद 3 से 4 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार एक मकान से भी टकरा गई, जिससे एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नारकोटिक्स विभाग की टीम लंबे समय से संदिग्ध ट्रक पर नजर रखे हुए थी। कार्रवाई के दौरान ट्रक को रोक लिया गया, लेकिन उसके आगे चल रही एस्कॉर्ट कार का चालक मौके से भागने लगा। इसी दौरान अशोकनगर हाईवे के मावन क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को कुचल दिया।

 

जांच में सामने आया कि कार पर अलग-अलग नंबर प्लेट लगी थीं। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ट्रक से बरामद 25 क्विंटल डोडा-चूरा की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार में सवार एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

पुलिस और नारकोटिक्स विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें