आगरा रोड वायरल : गड्ढे की गहराई नापने सीढ़ी लेकर उतरे सपा नेता, सड़क की बदहाली पर उठे सवाल
द्वारका न्यूज
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
18 जुलाई 2026
आगरा | उत्तर प्रदेश के आगरा की एक पॉश कॉलोनी में सड़क की बदहाल स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सपा नेता नितिन कोहली सड़क पर बने विशाल गड्ढे की गहराई दिखाने के लिए सीढ़ी लगाकर खुद उसमें उतर गए। इस अनोखे विरोध के जरिए उन्होंने सड़क निर्माण और रखरखाव पर गंभीर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से गड्ढे की शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।






