- आतंकियों ने कलमा पढ़ने को कहा, फिर मारी 3 गोली\’, पहलगाम की रूह कंपा देने वाली कहानी
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता संदेश झा
22 अप्रैल भारत में काला दिन रहा आज एक भीषण ने नर संहार जम्मू कश्मीर पहलगाम में हुआ
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी वारदात की पूरे देश में निंदा हो रही है। मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर, उनसे धर्म पूछकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस आतंकी घटना में अब तक करीब 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग घायल भी हैं। अब इस आतंकी घटना से जुड़ी एक रूह कंपा देने वाली कहानी सामने आई है। यहां एक शख्स को मारते वक्त आतंकियों ने शख्स को कलमा पढ़ने को कहा। ऐसा न करने पर आतंकियों सिर और शरीर में तीन गोलियां मारी।
सिर कान और पीठ में मारी गोली
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पुणे के एक व्यवसायी संतोष जगदाले को भी गोली मारी गई है। उनकी बेटी ने इस खौफनाक वारदात का दर्द बयां किया है। व्यवसायी की बेटी ने बताया कि उनका परिवार डर के मारे एक तंबू के अंदर छिपा हुआ था। तभी आतंकियों ने संतोष जगदाले से बाहर आकर कलमा पढ़ने को कहा। जब वह ऐसा नहीं कर सके, तो आतंकियों ने उन्हें तीन गोली- एक सिर में, एक कान के पीछे और एक पीठ में मारी। आतंकियों ने बगल में लेटे उनके भाई पर भी हमला किया और उनके पीठ में कई बार गोली मारी।









