UPSC परीक्षा 2025 परिणाम घोषित, अखबार बेचा, लेकिन बेटे के सपनों को कभी बिकने नहीं दिया\”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • UPSC-CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ घोषित, शक्ति दुबे किया टॉप, देखें दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
  • UPSC-CSE Final Result Declared: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस बार कुल 1009 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है. सभी वर्गों के चयनित उम्मीदवारों की संख्या जानें.
  •  इस बार मध्य प्रदेश के गुना जिले और अशोकनगर जिले में भी यूपीएससी में अपना प्रथम फेर है गुना जिले से देवांगी मीणा, गुना से ही मानव मोदी सिलेक्ट हुए शादी अशोकनगर से आशीष रघुवंशी और विवेक यादव का यूपीएससी में चैन हुआ यह छोटे शहरों से सेलेक्ट होने वाले भी छात्र जिन्होंने यह सिद्ध करके दिखाया है यदि हौसला और  हिम्मत हो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है
  • \”अखबार बेचा, लेकिन बेटे के सपनों को कभी बिकने नहीं दिया\” – यह कहानी है बोकारो के तियाड़ा गांव के राजकुमार महतो की, जिन्होंने UPSC 2024 में 557वीं रैंक हासिल कर पूरे इलाके का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

 

राजकुमार का सफर सिर्फ एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं है, ये कहानी है संघर्ष, समर्पण और संकल्प की जीत की। उनके पिता रामपद महतो, कभी सिलाई करते थे, फिर आर्थिक हालात बिगड़ने पर अखबार बेचने लगे। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। सीमित संसाधनों में भी अपने बेटे को बेहतर शिक्षा देने का सपना जिया… और आज वही सपना हकीकत बन गया है।

 

राजकुमार की पढ़ाई बोकारो के जीजीपीएस स्कूल से शुरू हुई, फिर रामजस कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से ग्रेजुएशन और IGNOU से एमए किया। यह UPSC की तीसरी कोशिश थी — और इस बार उन्होंने इतिहास रच दिया।

इंटरव्यू बोर्ड से लेकर मेंस तक का सफर आसान नहीं था, लेकिन राजकुमार की लगन और परिवार का साथ कभी टूटा नहीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बहनों और शिक्षकों को दिया और कहा —

 

“मेरी सफलता सिर्फ मेरी नहीं, पूरे परिवार की है। पिता का संघर्ष मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रहा।”

 

यह सिर्फ एक रैंक नहीं, यह एक पूरे समाज के लिए संदेश है —

अगर इरादे पक्के हों, मेहनत सच्ची हो, तो हालात चाहे जैसे भी हों… सपना जरूर साकार होता है। सलाम है उस पिता को, जिसने अखबार बेचे लेकिन बेटे को झुकने नहीं दिया।

 

#UPSC2024 #SuccessStory #CivilService

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें