रेलवे ट्रैक पर मोबाइल बना जानलेवा: दो ट्रेनों के बीच फंसा युवक, दर्दनाक मौत से गुना में शोक
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक: विक्रम सिंह तोमर
4 अगस्त 2026

गुना। मध्य प्रदेश के गुना शहर के सिंगवासा रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक सुरेंद्र प्रजापति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक रेलवे ट्रैक के किनारे मोबाइल पर बात करते हुए चल रहा था, तभी दोनों ओर से गुजर रही ट्रेनों की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल रूप से शिवपुरी जिले के कोलारस का निवासी था और पिछले कई वर्षों से गुना में रहकर सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। कैंट थाना पुलिस और जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।






