Offline
Online
Viewers 0

कार रिपेयरिंग दुकानों में चोरी का खुलासा, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार; ₹1.50 लाख का माल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना क्राइम न्यूज़ : कार रिपेयरिंग दुकानों में चोरी का खुलासा, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार; ₹1.50 लाख का माल बरामद

 

कैंट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का पर्दाफाश

गुना। कैंट थाना पुलिस ने कार रिपेयरिंग दुकानों में हुई दो चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों मामलों में चोरी गया करीब 1.50 लाख रुपये का पूरा सामान बरामद करने का दावा किया है।

 

गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और प्रभारी सीएसपी आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव की टीम ने मामले की जांच शुरू की।

 

पुलिस के अनुसार, पहली चोरी हिंदुस्तान मोटर्स, कुशमौदा में हुई थी। यहां खड़ी अर्टिगा कार की डिग्गी तोड़कर अल्टीनेटर, सेल्फ, एसी कंप्रेशर, हाईप्रेशर पंप, गियर बॉक्स, बैटरी सहित अन्य सामान चोरी किया गया था।

 

दूसरी वारदात इंडस्ट्रियल एरिया कृष्णानगर स्थित कार रिपेयरिंग दुकान में हुई, जहां इंजेक्टर, इंजन पंप, एसीएम, गियर बॉक्स और शोकर सहित अन्य सामान चोरी हुआ था।

 

जांच के दौरान पुलिस ने मीना (35), निवासी सिंगवासा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने दोनों चोरियों में शामिल होना स्वीकार किया और चोरी का सामान दिनेश नागर (34), निवासी हरिपुर रोड बूढ़ेबालाजी को बेचने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दिनेश को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया करीब ₹1.50 लाख मूल्य का संपूर्ण सामान बरामद कर लिया गया। कार्रवाई में कैंट थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें