प्रेमी को घर बुलाना पड़ा भारी: शादीशुदा महिला के साथ युवक पकड़ा गया, परिजनों ने की मारपीट; वीडियो वायरल
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
8 अगस्त 2026
कानपुर देहात। थाना डेरापुर क्षेत्र के ग्राम मोहर सिंह का पुरवा में एक शादीशुदा महिला के अपने कथित प्रेमी युवक को घर बुलाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान महिला के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक के साथ मारपीट किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
कानपुर देहात पुलिस के अनुसार, मामले में क्षेत्राधिकारी डेरापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने घटनास्थल की जानकारी लेने के साथ कार्रवाई के संबंध में बाइट दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की अपील: वायरल वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय पुलिस जांच पूरी होने का इंतजार करें।





