Offline
Online
Viewers 0

भोपाल में घर या कॉमर्शियल हब? अरेरा कॉलोनी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, 1 लाख मकानों की होगी जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल में घर या कॉमर्शियल हब? अरेरा कॉलोनी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, 1 लाख मकानों की होगी जांच

आवासीय इलाकों में दुकान, कैफे और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई की तैयारी; 15 सितंबर तक नगर निगम करेगा सर्वे

 द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक

भोपाल। रिपोर्ट: विक्रम सिंह तोमर

 9 अगस्त 2026 

 

भोपाल की पॉश अरेरा कॉलोनी और 10 नंबर मार्केट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग की जांच के लिए सर्वे कराया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शहर में करीब 1 लाख आवासीय संपत्तियों की जांच की जा सकती है। सर्वे की प्रक्रिया 15 सितंबर तक जारी रहने की बात सामने आई है।

 

अरेरा कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में आवासीय क्षेत्र तेजी से व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है। दुकानों, कैफे और अन्य प्रतिष्ठानों के कारण दिन से देर रात तक वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। कई जगह पार्किंग की समस्या के साथ ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनती है।

 

स्थानीय निवासी लवनीश भाटी के अनुसार, कॉलोनी में पहले सीमित दुकानें थीं, लेकिन अब कई गलियां मुख्य बाजार जैसी नजर आती हैं। उनका कहना है कि कई बार घर के सामने वाहन खड़े होने से गेट तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।

 

वहीं याचिकाकर्ता विवेक त्रिपाठी ने आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों और कथित अवैध निर्माण का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठाया था। अब निगम के सर्वे के बाद यह स्पष्ट होगा कि कितनी संपत्तियों का उपयोग नियमों के विपरीत व्यावसायिक रूप से किया जा रहा है।

 

SEO Keywords: Bhopal Arera Colony News,

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें