सुरक्षित रखने के लिए किसान मांगीलाल मेघवाल ने 5 लाख रुपए खेत में गाड़ दिए.
द्वारका न्यूज़
10 अगस्त 2026
किसान ने सुरक्षा के लिए ₹5 लाख जमीन में गाडे, दीमक ने कर दिया काम तमाम
कुछ समय बाद उसे पैसों की ज़रूरत पड़ी लेकिन तब तक वो जगह भूल गया था कि उसने पैसे कहां छुपाये. तब उसने अपने बेटों को ये बात बताई. उसके परिवार ने 10 बीघे के उस खेत की जगह जगह खुदाई की. लेकिन पैसे नहीं मिले. इस बार जब बारिश हुई तो बुवाई के दौरान खेत से पैसों का पॉलीथिन बाहर निकल आया.थैली खोली गई तो नोटों को दीमक खा गए थे. नोट ऐसे टुकड़ों में बदल गए थे कि बैंक ने भी बदलने से इनकार कर दिया…
मामला बालोतरा, पचपदरा के नेवाई गांव का है.





