उज्जैन, मध्य प्रदेश: श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर आज उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई।
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक
विक्रम सिंह तोमर
10 अगस्त 2026
महाकालेश्वर मंदिर से शुरू हुई बाबा की सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शिप्रा नदी पहुंची। शिप्रा नदी के रामघाट पर जल अभिषेक के बाद सवारी पुनः महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुई। शाम को पूजन के बाद राजा महाकाल को चांदी की पालकी में बैठाकर मंदिर से बाहर लाया गया। मंदिर से निकलते ही पुलिस बैंड और जवानों के द्वारा सवारी को गार्ड आफ ऑनर दिया गया।





