Offline
Online
Viewers 0

दहेज़ लालची ससुराल बाले :दहेज प्रताड़ना में नवविवाहिता की मौत,पति 24 घंटे में गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दहेज़ लालची ससुराल बाले :दहेज प्रताड़ना में नवविवाहिता की मौत,पति 24 घंटे में गिरफ्तार

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

11 अगस्त 2026

गुना। दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में म्याना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्राम रीछई निवासी 24 वर्षीय प्रियंका पत्नी मनीष यादव ने 10 जुलाई 2026 को जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच में सामने आया कि विवाह के बाद से ही पति मनीष यादव द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रियंका को कथित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर 9 अगस्त को आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने 10 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें