Offline
Online
Viewers 0

कलेक्टर कन्याल की संवेदनशील पहल, जरूरतमंद को रेडक्रॉस से मिली ₹5 हजार की आर्थिक सहायता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलेक्टर कन्याल की संवेदनशील पहल, जरूरतमंद को रेडक्रॉस से मिली ₹5 हजार की आर्थिक सहायता

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

12 अगस्त 2026

 

गुना, 11 अगस्त 2026। जरूरतमंद नागरिकों की मदद के लिए जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल सामने आई है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए दुर्गा कॉलोनी निवासी उमेश सक्सेना को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से ₹5 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।

 

आवेदक उमेश सक्सेना ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने और आर्थिक सहायता की आवश्यकता बताई थी। आवेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए।

 

स्वीकृति के बाद कलेक्टर ने उमेश सक्सेना को ₹5 हजार की राशि का चेक प्रदान किया। सहायता मिलने पर आवेदक ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कलेक्टर कन्याल की इस पहल से प्रशासन की जनकल्याणकारी और संवेदनशील कार्यप्रणाली का संदेश सामने आया है। जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें