Offline
Online
Viewers 0

पटियाला में पिटबुल का आतंक: घर देखने पहुंचे दंपती पर हमला, पति-पत्नी घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटियाला में पिटबुल का आतंक: घर देखने पहुंचे दंपती पर हमला, पति-पत्नी घायल

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

13 अगस्त 2026

पटियाला। शहर में मकान देखने पहुंचे एक दंपती पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक, दंपती प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने पहुंचे थे। गेट खुलते ही कुत्ता बाहर आया और महिला पर झपट पड़ा। महिला को बचाने की कोशिश में उसके पति ने कुत्ते को हटाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते ने उन्हें भी घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। घायल दंपती को अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला के हाथ में सर्जरी और पति के पैर व पीठ में टांके लगाए गए। थाना अनाज मंडी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें