Offline
Online
Viewers 0

बाबा रामदेव का सिस्टम पर निशाना, बोले—“सुधर जाओ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाबा रामदेव का सिस्टम पर निशाना, बोले—“सुधर जाओ, नहीं तो आंदोलन और बढ़ सकते हैं”

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

15 अगस्त 2026 

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव ने देश में शिक्षा व्यवस्था, सरकारी नौकरियों और कथित भ्रष्टाचार को लेकर चिंता जताते हुए सिस्टम में सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में बच्चे आज भी शिक्षक, बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायत कर रहे हैं। रामदेव ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं का भी जिक्र किया।

 

उन्होंने सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कथित घोटालों की बात कही। रामदेव ने कहा कि देश में घपले बहुत हैं और व्यवस्था को समय रहते सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो आने वाले समय में आंदोलन और अधिक तेज हो सकते हैं।

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें