Offline
Online
Viewers 0

राखी के धागे में स्नेह, कलेक्टरगुना ने बेटियों को दिया पौधों का उपहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राखी के धागे में स्नेह, कलेक्टर ने बेटियों को दिया पौधों का उपहार

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

28 अगस्त 2026

मोती चिल्ड्रन स्कूल की छात्राओं ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को बांधी राखी, मिठाई और चॉकलेट खिलाकर दिया शुभाशीष

 

गुना | 27 अगस्त 2026

 

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मोती चिल्ड्रन स्कूल, गुना की छात्राओं ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल से आत्मीय मुलाकात कर उनकी कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पर्व को उत्साह एवं आत्मीयता के साथ मनाया।

 

कलेक्टर कन्याल ने भी छात्राओं से स्नेहपूर्वक राखी बंधवाई और उन्हें मिठाई एवं चॉकलेट खिलाकर शुभाशीष दिया। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पर्व-त्योहारों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश से जोड़ना समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है।

 

पौधे बने रक्षाबंधन का खास उपहार

 

इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्राओं को पौधे भी भेंट किए। उन्होंने कहा कि पौधा उपहार में देना केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश है। उन्होंने छात्राओं से पौधों की देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

 

रक्षाबंधन के इस आत्मीय आयोजन में स्नेह, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कलेक्टर के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें