कलेक्टर के सामने BP नहीं नाप पाईं CHO! टीकमगढ़ में स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण में खुली पोल
द्वारका न्यूज
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
30 अगस्त 2026
MP के टीकमगढ़ जिले में स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विवेक श्रोतिय के सामने CHO रितु अहिरवार महिला मरीज का ब्लड प्रेशर सही तरीके से नहीं नाप सकीं।
कलेक्टर ने उनसे शैक्षणिक योग्यता और डिग्री की जानकारी ली और मौके पर ही BP जांचने का तरीका समझाया।
इसके बाद कलेक्टर ने उपस्थिति और पेशेंट रजिस्टर की जांच की। इनमें भी अनियमितताएं मिलीं। मामले में बीएमओ को जांच करने और CHO को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपस्थिति और पेशेंट रजिस्टर में भी अनियमितताएं मिलने पर BMO को जांच के निर्देश दिए गए हैं और CHO को नोटिस जारी करने की बात सामने आई है।
💬 क्या ऐसी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।









