🤣👌🏻 उज्जैन पुलिस का देशी इलाज अभी भी जारी हैं, गुंडागर्दी के साथ ही दादा पहलवानी करने वालों का नागरिक अभिनंदन बिना किसी औपचारिकता के किया जा रहा है,।
इसी क्रम में बुधवार को महाकाल मंदिर के बाहर फूल प्रसादी बेचने वाले नए नवेले पेलवान का महाकाल थाना पुलिस ने शानदार तरीक़े से स्वागत किया और झांकी मंडप के साथ जुलूस निकाला.
इनका नाम संजू उर्फ जयराज निवासी छोटी मायापुरी है. भइया ने ग्वालियर से महाकाल दर्शन करने आए परिवार के साथ मारपीट की थी. शिकायत के बाद पुलिस ने इनकी खातिरदारी की और फिर इनको कोर्ट के आदेश पर भेरूगढ़ जेल तक छोड़ कर भी आए. पुलिस के इस देशी इलाज को लेकर आपकी क्या राय है कमेंट करके जरूर बताएं.









