Offline
Online
Viewers 0

अमेरिका जाने वाले परिवार के सूने घर में डकैती, चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने उड़ाया लाखों का माल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका जाने वाले परिवार के सूने घर में डकैती, चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने उड़ाया लाखों का माल

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 2 सितंबर 2026 

गुना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की पॉश सिसोदिया कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई। अमेरिका जाने के लिए भोपाल रवाना हुए रिटायर्ड कार्यपालन यंत्री एसके राजोरिया के घर में बदमाश पीछे का गेट तोड़कर घुसे और वहां मौजूद बुजुर्ग चौकीदार को बंधक बना लिया।

 

जानकारी के अनुसार राजोरिया परिवार मंगलवार दोपहर भोपाल के लिए रवाना हुआ था। घर की सुरक्षा के लिए पिछले करीब 15-20 वर्षों से काम कर रहे चौकीदार बुजेंद्र लोधा को घर पर छोड़ा गया था। रात करीब 3:45 से 4:15 बजे के बीच बदमाशों ने पीछे का गेट तोड़कर प्रवेश किया। चौकीदार के हाथ-पैर बांधकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद बदमाश बेडरूम का ताला तोड़कर चांदी के जेवरात, पुरानी घड़ियां, कैमरा और नकदी लेकर फरार हो गए।

 

चौकीदार के मुताबिक बदमाशों के पास लोहे का सरिया और गुटेल थी। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। सूचना मिलते ही परिवार वापस गुना पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

 

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 250 से 300 ग्राम चांदी के सामान, कैमरा, घड़ियां और 10 से 15 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। हालांकि चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत जांच के बाद स्पष्ट होगी। राजोरिया ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें