Offline
Online
Viewers 0

: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, गुना में सबसे ज्यादा 38 मिमी पानी; 8 सितंबर तक अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MP मौसम अपडेट : मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, गुना में सबसे ज्यादा 38 मिमी पानी; 8 सितंबर तक अलर्ट

 द्वारका न्यूज़ विशेष संवाददाता भोपाल

5 सितंबर 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र तथा दो ट्रफ लाइनों के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में तेज और मध्यम बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक गुना में सर्वाधिक 38 मिलीमीटर और श्योपुर में 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

 

राजधानी भोपाल में भी दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही और करीब 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते भदभदा डैम का इस सीजन में पहली बार एक गेट खोला गया।

 

8 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर

 

मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा मौसम प्रणाली के प्रभाव से मध्य प्रदेश में 8 सितंबर तक तेज और मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजगढ़ में 13 मिमी, उज्जैन और बैतूल में 9-9 मिमी, धार और खंडवा में 4-4 मिमी, दतिया में 3 मिमी तथा रायसेन, रतलाम और टीकमगढ़ में 1-1 मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर, इंदौर और नर्मदापुरम में भी दिनभर फुहारें पड़ती रहीं।

 

शिवपुरी-श्योपुर में ऑरेंज अलर्ट

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए ग्वालियर-चंबल संभाग के शिवपुरी और श्योपुर में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं विदिशा, राजगढ़ और शाजापुर समेत 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

 

इसके अलावा भोपाल, रायसेन और सीहोर समेत 33 जिलों में वज्रपात और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।

 

MP Weather Alert: लोगों से सावधानी बरतने की अपील

 

मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए विशेष रूप से ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। तेज बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें