M P बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, कक्षा 10वीं में प्रज्ञा और 12वीं में प्रियल बनी टॉपर
प्रधान संपादक को कम सिंह तोमर
जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय
M P बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है. इस साल एमपी बोर्ड 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल वहीं 12वीें मेंप्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है.
MPBSE MP Board Result 2025 OUT, Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट, टॉपर लिस्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आज यानी 6 मई को एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है. प्रज्ञा को 500 में से 500 अंक मिले है. वहीं एमपी बोर्ड 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है. प्रियल को 500 में से 492 अंक मिले हैं. एमपी बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 76.42 फीसदी जबकि एमपी बोर्ड 12वीं का 74.48 फीसदी है.
रिजल्ट की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कीं.
छात्र एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in से चेक कर सकते हैं.









