दिल्ली के सत्य निकेतन से आ रही तस्वीरें भयावह हैं. जानकारी मिल रही है कि 5 मंजिला इमारत गिरने से मलबे में कई छात्र दबे हैं. बड़ी संख्या में यहां पीजी में छात्र रहते हैं.
द्वारका न्यूज़ विशेष संवाददाता नई दिल्ली
06 सितंबर 2026
दिल्ली में सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी,
40 से 50 स्टूडेंट्स के दबे होने की संभावना
मौके पर फायर विभाग की टीमें पहुंचीं, रेस्क्यू जारी।
#DelhiBuildingCollapsed
@CPDelhi
दिल्ली में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं. हादसे के बाद पता चलता है कि बिल्डिंग अवैध थी. फिर बिल्डिंग मालिक को ढूंढा जाता है, FIR होती है. टीवी और अखबारों की सुर्खियां बनती हैं. कुछ लोगों को मुआवजा मिल जाता है और कुछ जिंदगी भर संघर्ष करते रह जाते हैं.
कुछ दिन बाद लोग सब भूल जाते हैं और सिस्टम फिर पहले की तरह काम करने लगता है. फिर किसी दूसरी इमारत के गिरने का इंतजार होता है. लगभग हर घटना की कहानी यही है.
प्रार्थना है कि सभी घायल जल्द ठीक हों और पीड़ितों व उनके परिवारों को इस मुश्किल समय में हिम्मत मिले.









