Offline
Online
Viewers 0

जबलपुर में दबंगई की हद: जूनियर छात्रों को पहाड़ी पर बुलाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जबलपुर में दबंगई की हद: जूनियर छात्रों को पहाड़ी पर बुलाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

 

द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

6 सितंबर 2026

 

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्कूली छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सीनियर छात्रों ने दो नाबालिग जूनियर छात्रों को सिद्धबाबा-घमापुर की पहाड़ी पर बुलाकर उनके साथ मारपीट की। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।

 

वायरल वीडियो में कुछ युवक एक नाबालिग छात्र को अर्धनग्न कर बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में छात्र के बाल पकड़कर उसे घसीटने का दृश्य नजर आ रहा है। पीड़ित छात्र हाथ जोड़कर माफी मांगते और छोड़ने की गुहार लगाते हुए दिखाई देता है।

 

बताया जा रहा है कि निजी स्कूल में पढ़ने वाले सीनियर छात्रों ने कथित तौर पर कक्षा में अपना वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से जूनियर छात्रों को पहाड़ी पर बुलाया था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद घमापुर पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

 

घमापुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे के अनुसार, मारपीट का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पीड़ित छात्र की ओर से शिकायत मिलने की जानकारी नहीं है। आरोपियों की पहचान होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें