Offline
Online
Viewers 0

रीवा में मां और नवजात की मौत पर सियासत नहीं, जवाबदेही की मांग तेज!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में मां और नवजात की मौत पर सियासत नहीं, जवाबदेही की मांग तेज!

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

8 सितंबर 2026 

 

संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह रीवा के जयस्तंभ चौराहे पर आयोजित धरने में शामिल हुए और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

 

दिग्विजय सिंह ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग करते हुए सवाल उठाया—

 

“स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार नहीं माना जाए तो आखिर किसे जिम्मेदार माना जाए?”

 

उन्होंने संजय गांधी अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा चुकी है। साथ ही नर्सिंग भर्तियों और कथित नर्सिंग घोटालों को लेकर भी सरकार को घेरा और पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की।

 

वहीं, मृतका कल्पना मिश्रा के पिता भी सिरमौर चौराहे पर अलग से धरने पर बैठे हैं, जिनकी मांग है कि उनकी बेटी और नवजात की मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।

 

एक मां चली गई… एक नवजात की जिंदगी शुरू होने से पहले खत्म हो गई… अब सवाल सिर्फ इतना है—इस मौत की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?

 

#RewaNews #MPNews

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें