Offline
Online
Viewers 0

बाइक को 200 मीटर तक घसीटती ले गई कार, बाल-बाल बचा युवक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाइक को 200 मीटर तक घसीटती ले गई कार, बाल-बाल बचा युवक

 द्वारका न्यूज़ 18 सितंबर 2026

विशेष संवाददाता दिल्ली

 

आरके पुरम में सड़क किनारे खड़ी बाइक में मारी टक्कर; लोगों ने पीछा कर 73 वर्षीय चालक को पकड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली के आरके पुरम इलाके में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार के नीचे फंस गई। इसके बाद कार चालक बाइक को करीब 100 से 200 मीटर तक घसीटता हुआ आगे ले गया।

हादसे के दौरान बाइक के पास मौजूद एक युवक भी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि टक्कर लगते ही युवक दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार का पीछा किया और चालक को रोककर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार चालक की पहचान 73 वर्षीय वेणु गोपाल के रूप में हुई है।

घटना के बाद सड़क पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, समय रहते युवक के दूर गिर जाने से बड़ा हादसा टल गया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें