Offline
Online
Viewers 0

दुग्धशाला में सालों से काटी जा रही थी गाय, संघ कि गौशाला से भी ‘चोरी’ कर बिकती थी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

#CowSlaughter | #MP |

 द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 12 अक्टूबर 2026

दुग्धशाला में सालों से काटी जा रही थी गाय, संघ कि गौशाला से भी ‘चोरी’ कर बिकती थी ! 

भोपाल के कोलार क्षेत्र में एक अवैध दुग्धशाला (डेरी)

में गाय के बछड़ों के काटे जाने कि सूचना पुलिस को कल सुबह मिली।

 

पुलिस के छापे में कई गायो और बछड़ों के कंकाल और चमड़े मिले। साथ ही कई औजार बरामद किए।

 

पुलिस ने डेयरी संचालक गब्बर यादव, मुन्ना यादव और अनीश को गिरफ्तार किया। और हंगामे के बाद उस अवैध दुग्धशाला को बुलडोज कर दिया।

 

दरअसल, डेयरी संचालक स्थानीय नेताओं का करीबी बताया जाता है। जो धर्म के बड़े ठेकेदार भी बताए जाते हैं।

 

गब्बर यादव पर आरोप है कि वह गौशालाओं से गाय चोरी कर बचा करता था। और साथ ही एक अवैध दुग्धशाला भी चलता था। जिसकी आड़ में गाय और बछडे काटे जाते थे।

 

दो साल पूर्व जनवरी 2024 में आरोपी गब्बर और उसके साथियों पर संघ की गौशाला से गाय चोरी कर बेचे एक FIR भी दर्ज करवाई गई थी।

 

मगर पुलिस ने इसे नज़रंदाज़ किया। ज़ाहिर है नेताओं का संरक्षण था। जबकि TI खुद उच्चतम जाति के थे।

 

यह पहला मामला नहीं है।

 

पिछले साल भोपाल नगर निगम के सरकारी स्लॉटरहाउस में 26 टन गाय का मांस पुलिस ने पकड़ा था। जांच में पता चला कि वहां कहीं कई महीनो से गाय काटी जा रही थे। और इसमें सभी शामिल थे।

 

जिस प्रदेश में गौ हत्या पर प्रतिबंध है। सख्त कानून है। गाय के नाम पर कई लोगों की हत्या की जा चुकी है। गाय के इर्द-गिर्द प्रदेश की राजनीति घूमती हो, वहां के सरकारी स्लॉटर हाउस में 26 तन को मास पकड़ा जाता है।

 

खैर, इन गौ भक्तों से कौन सवाल करता?

 

चाहे गौशाला हो, दूधशाला हो, या स्लॉटर हाउस, प्रतिबंध के बावजूद हर जगह गाय काटी जा रही हैं। और इसमें गौभक्त ही संलिप्त है।

 

पहले गाय के नाम पर मारो, फिर गाय को ही मारो।

 

+

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें