Offline
Online
Viewers 0

गुना में 14 वर्षीय बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

# गुना में 14 वर्षीय बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

13/10/2026

**कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चंद घंटों में बालिका को सुरक्षित तलाशा, बयान के आधार पर आरोपी पर बढ़ाईं गंभीर धाराएं**

 

**गुना | द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर**

 

गुना। कोतवाली थाना क्षेत्र से लापता हुई 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। मामले की जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी अकबर खान उर्फ पठान (33) निवासी ग्राम चुराई, थाना बजरंगगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को बालिका लापता हुई थी। अगले दिन उसकी मां ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 627/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस ने 9 अक्टूबर को ही बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।

 

**पीड़िता के बयान पर बढ़ाईं गंभीर धाराएं**

 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपने बयान में अकबर खान पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और गलत काम करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण में BNS की धारा 65(1), 64(2)(एम) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 बढ़ाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने 11 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद 12 अक्टूबर को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

 

**एसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई**

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और सीएसपी सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में की गई। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा सहित पुलिस टीम की इस कार्रवाई में अहम भूमिका रही।

 

टीम में उपनिरीक्षक चंचल तिवारी, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, अनुराधा तिर्की तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

*नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों की सुरक्षा पुलिस के लिए प्राथमिकता का विषय है।*

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें